हर कोई पाता राहों में
बिखरे पड़े कुछ पत्थर
फर्क बस इतना है
कोई चुनता दीवारें,
और कोई बनाता पुल !!!
मंजिल सबकी अव्वल बिंदु
सबको है पगडण्डी पर चलना
फर्क बस इतना है
कोई सरपट दौड़े जाता
और कोई कहता,
'राह में कांटे बहुत हैं' !!!
दरिया से घिरे हैं सब
पार कर सबको है जाना
फर्क बस इतना है
कोई नहाने के बहाने खोजता है,
और कोई डूबने के !!!
दिवाली हर घर में आती
दीये हैं सबको जलाना
फर्क बस इतना है
कोई तेल जलाता है,
और कोई दिल !!!
हर शाम जल उठते है चराग
कहीं कम कहीं ज्यादा
फर्क बस इतना है
कोई उजाले चुरा लेता है
और कोई कहता-
'लौ कम है' !!!
अवसर देता दस्तक सबको
खट खट, खट खट
फर्क बस इतना है
कोई पहचान लेता है
और कोई कहता-
'बाद में आना' !!!
जीवन बहती हवाओं का संगम है। हमारे विचार और भावनाएं भी इन हवाओं के संग बहते रहते हैं। इस ब्लॉग में मैंने कुछ ऐसे ही उद्गारो को अपनी लेखनी से उतारने की कोशिश की है। आपकी समालोचनाओं का स्वागत है। आशा है आप मुझे बेहतर लिखने के लिए प्रेरणा देते रहेंगे। ब्लॉग पर आपका स्वागत हैI
Thursday, July 29, 2010
Monday, July 26, 2010
सपना टूट जाता है
रात के अंधेरों में
तारों की जगमगाहट के बीच
जब चांदनी शिखर पर होती है
चाँद अंगडाई लेता है.
तब तुम आती हो
कुछ लहराते हुए, कुछ इठलाते हुए
कुछ बल खाते हुए, कुछ शर्माते हुए.
तेरे गेसुओं के बादल
होठों की मुस्कराहट
काजल की श्याही
गजरे की महक
रिझाती है मुझे.
मैं मुस्कुराता हूं
भाग्य पर इठलाता हूं
बेताब हो तुम्हे
छूने की कोशिश करता हूं
पर,
सपना फिर टूट जाता है......!!!!!!!!!!
तारों की जगमगाहट के बीच
जब चांदनी शिखर पर होती है
चाँद अंगडाई लेता है.
तब तुम आती हो
कुछ लहराते हुए, कुछ इठलाते हुए
कुछ बल खाते हुए, कुछ शर्माते हुए.
तेरे गेसुओं के बादल
होठों की मुस्कराहट
काजल की श्याही
गजरे की महक
रिझाती है मुझे.
मैं मुस्कुराता हूं
भाग्य पर इठलाता हूं
बेताब हो तुम्हे
छूने की कोशिश करता हूं
पर,
सपना फिर टूट जाता है......!!!!!!!!!!
Wednesday, July 21, 2010
जीत
an effort to feel something in the way of children.....!!!
३० जून, गर्मी की छुट्टियों का आखरी दिन. क्युटू और लल्ला दोनों अपनी छत पर खड़े हुए हैं. क्युटू होगी कोई ७ साल की और लल्ला करीब ९ साल का. दोनों आज जमकर खेल लेना चाहे है जैसे आज के बाद उनकी कभी छुट्टी होगी ही नहीं. बात बात में खिल खिलाकर हसना, ताली बजाना, उछालना आदि आदि. बीच बीच में मम्मी देखो, मम्मी देखो ना की आवाजें भी आ जातीं.
गड़ गड़ गड़ गड़ गड़. आवाज़ सुनकर अचानक लल्ला डर गया. फिर संभलकर मुस्कुराया और बोला- क्युटू! तुझे पता है ये किसकी आवाज़ है??
तुझसे ज्यादा पता है, तेज़ तर्रार क्युटू ने जवाब दिया.
तो बताओ क्या पता है?
बादल गरज रहे हैं, उल्लू!!
बादल क्यों गरजते हैं??
अरे तुझे नहीं पता? जब कोई खेलते वक्त चीटिंग करता है ना भगवान् जी उसको बहुत सारे मुक्के मार्ते है, इसलिए वो आवाज़ बादल गरजने जैसी होती है उल्लू!!
अरे तो छिपकली ये भी बता दे फिर बरसात कैसे होती है?
तू उल्लू ही रहेगा. जब भगवान् जी किसी को मारेंगे तो वो रोयेगा नहीं क्या!! भगवान् जब किसी को ज्यादा मारता है ना तो ज्यादा आंसू निकलते है और वो हमें बरसात दिखती है....
छिपकली तू फैंकती बहुत है पता तो कुछ है नहीं. ए ए ए ए ए (मुंह बनाकर चिढ़ता है)
इ इ इ इ इ इ ....(क्युटू भी चिढाती है)
फिर बादल गरजते है. पानी बरसना शुरू हो जाता है. दोनों नटखट बच्चे एक तरफ छिपकर बरसात को देखने लगते हैं. क्युटू को भीगने का बहुत शौक है. बोलती है-
अरे लल्ला! चल चल भीगते है. मज़ा.. आएगा...
नहीं, मम्मी डांटेगी....
अरे नहीं डांटेगी यार, तू डरता क्यों है मैं हु ना बिजली!!!
तू रहने दे. तू ही भीग ले. मैं नहीं भीगता बरसात के पानी में.
तू उल्ल्लू ही रहेगा. इ इ इ इ इ ..चिढाकर क्युटू अकेली ही भीगने लगती है. आपने दोनों हाथ और मुह आसमान में उठाकर धीरे धीरे मयूरी की तरह गोल गोल घुमने लगती है. बारिश की रिम्झिम रिमझिम बूंदें उसके मुख पर गिर रही हैं. नन्हे नन्हे उलझे केश मानो नन्ही घटा उतर आई हो. श्वेत मुख भीगने के बाद मनो बर्फ की चादर ओढ़े हो...और ऊपर से कोयल की सी मीठी आवाज़ में ताली बजाकर हँसना, मानो सावन नृत्य कर रहा हो और कोयल गुनगुना रही हो....
लल्ला उसे इतराते हुए देखकर चिढ जाता है. पास ही पड़ी किताब का एक पन्ना फाड़कर कुछ बनाने लगता है. क्युटू को दिखाकर कहता है-
छिपकली! तू भीगती ही रहना. पर जब बाढ़ आएगी ना तो मैं तुझे मेरी नाव में नहीं बैठाऊंगा...
तो उल्लू तू भी भीगले.... फिर हम दोनों मिलकर बड़ी नाव बनायेंगे....
नहीं. मैं अकेला ही नाव बनाऊंगा और तुझे बिठाऊंगा भी नहीं...
क्यों नहीं बिठाएगा??? मैं तेरी बहन नहीं हूं क्या..!!!
जब नाव चलेगी ना तब नहीं रहोगी.. फिर वापस बन जाना.......
ठीक है...(क्युटू का चेहरा गुस्से से लाल हो जाता है) अगर तू नहीं बिठाएगा तो हम तेरी नाव तोड़ देंगे....
कैसे तोड़ देगी??? तोड़ कर दिखा!!! कहकर लल्ला जोर से हंसता है....हा हा हा हा हा.....
क्युटू के दिमाग में मानो बिजली गिरी हो. वो पूरी ताकत लगाकर तैरती हुई नाव को लात मारती है. लल्ला की नाव पानी में डूब जाती है. लल्ला रोने लगता है. मानो वह नाव उसने कड़ी मेहनत से बनाई थी. जैसे वह सच में उसमे बैठकर बाढ़ से बच जाता. वह खुले आसमान में खडा होकर चुप चाप रोने लगता है.उसकी आँखे बरसात का पूरा साथ दे रही हैं...ऊं ऊं ऊं ऊं ऊं..........
क्युटू उसे एकटक देखे जा रही है. मनाने के लिए लल्ला का हाथ पकड़कर धीरे से खिंचती है...लेकिन लल्ला अभी भी रोने का मज़ा ले रहा है...सॉरी......!!! कहकर क्युटू खुद भी रोने लग जाती है......
रोते रोते दोनों अचानक सड़क पर बहता पानी एक दूसरे के ऊपर फेंकने लगते हैं. फिर दोनों हंस पड़ते हैं अपने अपने अंदाज़ में......
हे हे हे हे हे हे ............
हा हा हा हा हा............
और दोनों ने शुरू किया फिर से भीगना, उछलना ....बरसात की पुरवाई में सावन की अंगडाई में. पानी गुन गुना रहा था...छप छप छप छप....खिड़की से सब कुछ देख रहे उनके मम्मी पापा मुस्कुरा देते हैं मानो उनका सावन जीत गया हो..........
धन्यवाद्

Tuesday, May 11, 2010
चलन
एक बहन, एक बेटी
नन्हे कदमो से
ठुमकते, चलते
वक्त के गुजरते गुजरते
अठाकेलियाँ करते करते
लड़ते झगड़ते
एक दिन हो जाती है
बड़ी.
इतनी बड़ी कि चली जाती है
किसी नए घर में
बेटी बनकर
और उसका अपना घर
पराया तो नहीं पर
अपना भी नहीं रह जाता.
और उसके अपने घर में
चली आती है एक नई बेटी
जो कुछ अरसे बाद
ले लेती है उसकी जगह.
इसी तरह गुजरते गुजरते
कुछ दिन, महीने और सालो बाद
हो जाता है उसका
पराया, अपना
और
अपना, पराया
कुछ तो इसको
त्याग कहेंगे
और कुछ कहेंगे
संसार का चलन!!!
नन्हे कदमो से
ठुमकते, चलते
वक्त के गुजरते गुजरते
अठाकेलियाँ करते करते
लड़ते झगड़ते
एक दिन हो जाती है
बड़ी.
इतनी बड़ी कि चली जाती है
किसी नए घर में
बेटी बनकर
और उसका अपना घर
पराया तो नहीं पर
अपना भी नहीं रह जाता.
और उसके अपने घर में
चली आती है एक नई बेटी
जो कुछ अरसे बाद
ले लेती है उसकी जगह.
इसी तरह गुजरते गुजरते
कुछ दिन, महीने और सालो बाद
हो जाता है उसका
पराया, अपना
और
अपना, पराया
कुछ तो इसको
त्याग कहेंगे
और कुछ कहेंगे
संसार का चलन!!!
Wednesday, April 7, 2010
मेरी ही गुस्ताखियाँ
चला ही जा रहा हूं मैं न मालूम रास्ता है किधर
भटकाए जा रही है मेरी ही गुस्ताखियाँ
छा रही है हर तरफ लफ़्ज़ों की खामोशियाँ
जुबाँ न हिलने देती हैं मेरी ही गुस्ताखियाँ
न दिन को चैन मिलता है न रातों को करार
ख्वाब अधूरे दिखला रही हैं मेरी ही गुस्ताखियाँ
ना दिल में कोई बात है न लबों पर अलफ़ाज़
अश्कों से ख़त लिखवा रही हैं मेरी ही गुस्ताखियाँ!!!

Monday, April 5, 2010
काहे को दुनिया बनाई???(गुस्ताखी माफ़)
अभी कल ही एक शेर सुनने को मिला.."सोचता हूं देखकर दुनियां के रंज-ओ- गम, या खुदा क्या जरुरत थी तुझे दुनिया बनाने की"...... कहने वाले ने एकदम सटीक बात कही है. जब इश्वर सर्वशक्तिमान है, उसे ब्रह्माण्ड की कोई चीज़ अप्राप्य नहीं है, उसे कोई दुःख नहीं है कोई सुख नहीं है, फिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि ऊपर वाले ने दुनिया बना डाली??
इसके पीछे एक कारण नज़र आता है हो सकता है आप में से बहुमत इससे सहमत ना हो. मेरा ऐसा मानना है कि करोडो वर्ष पहले भगवन ने कुछ काम करना शुरू किया होगा. काम करते करते वो बोर हो गए होंगे. फिर उन्होंने सोचा होगा यार नौकरी अच्छी नहीं है. कमबख्त लाइफ का एडवेंचर ही खत्म हो गया. कुछ यूनीक करते हैं. फिर उन्होंने सुझाऊ आमंत्रित किये होंगे और किसी ने सलाह दी होगी कि यार भगवान् आप एक काम करो, एक दुनिया बनालो. फिर उसमे अलग अलग तरह के बहुत सारे जीव जंतु बना लेना और ज्यादा एडवेंचर चाहिए तो इंसान नाम का जीव बनाना. आपका टाइम अच्छे से पास हो जाएगा. तो भगवन ने पृथ्वी बनाई जो एक कंप्यूटर सॉफ्टवेर कि तरह है. निर्धारित तरह का कोड (गतिविधि) देने में निर्धारित प्रोग्राम काम करेगा..आदि आदि. फिर एक्सपेरिमेंट करते करते भगवन ने पृथ्वी को एक सॉफ्टवेर गेम की तरह अपग्रेड कर दिया. अब वह रोज इससे गेम खेलता रहता है और नौकरी बड़े रोमांच के साथ करता है. अब इस दुनिया के प्रति विद्वानों के अलग अलग मत रहे हैं. किसी ने इसको रंगमंच बताया तो किसी ने कागज़ की पुडिया....पर कुछ भी कहो ये दुनिया है बड़ी मजेदार चीज़.
हो सकता है बहुत सारे विद्वानों ने ब्लॉग भी इस उद्देश्य से बनाये हों. पर हाँ, निस्संदेह! ब्लॉग बनाने के बाद लाइफ का रोमांच थोडा बढ़ गया है. (आपकी मुस्कराहट से लगता है आप इस बात से सहमत हैं).......
अब आप ही बताइए, भगवान ने दुनिया बनाके कोई गलती की है क्या?????????

Thursday, April 1, 2010
कौन हो तुम मेरे
कल तक मेरे जाने के नाम से भी भरती थीं तुम सिसकियाँ
आज बड़ी बेदर्दी से कहती हो............
कौन हो तुम मेरे!
तेरे लबों कि हरारत ने किया था कैद मुझको
उन्ही लबों से तुम आज कहती हो........
कौन हो तुम मेरे!
तेरी आँखों की शरारत ने डुबोया था मुझको
बेहया सी नज़रें चुराकर तुम आज कहती हो.........
कौन हो तुम मेरे!
तेरे वजूद कि करीबी ने जीना सिखाया था मुझको
दूर जाकर तुम आज कहती हो...........
कौन हो तुम मेरे!
तेरी खुली खुली जुल्फों के साए ने सोना सिखाया था मुझको
जुल्फों को समेटकर तुम आज कहती हो......
कौन हो तुम मेरे!
कल तक मेरी खुशबू , मेरी आहटों से पहचानती थीं तुम मुझको
अजनबी सी बनकर तुम आज कहती हो ........
कौन हो तुम मेरे!!!

Subscribe to:
Posts (Atom)